वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद तुलस्यान, के निधन पर पत्रकारों ने किया शोक सभा का आयोजन.


सिमरिया:- प्रखण्ड मुख्यालय के सिमरिया चौक स्थित प्रेस क्लब में प्रखण्ड एवं जिले के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद तुलस्यान के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे जिला व प्रखण्ड के विभिन्न अखबार तथा टीवी चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
निर्भीक ,निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में चर्चित पहचान थी उनकी।इस मौके पर दिवंगत पत्रकार रामप्रसाद तुलस्यान के कार्यकाल एवम् मीडिया जगत में उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया की इस दुःख के बेला में भगवान उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे।शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सिंह, मोकिम अंसारी, धर्मेंद्र पाठक, महेंद्र कुमार यादव, बिष्णु साहू, सुबोध शर्मा,अशोक कुमार साहू, शैलेश कुमार गुप्ता के अलावे राहुल कुमार शामिल थे।
![]()




