स्थानीय समाचार

बरहरवा:तेज आंधी-तूफान का कहर,सोलर पैनल और पेड़ गिरे,एक मजदूर घायल

Views: 107
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

बरहरवा।

बरहरवा:तेज आंधी-तूफान का कहर,सोलर पैनल और पेड़ गिरे,एक मजदूर घायल

मंगलवार देर शाम बरहरवा एवं आसपास के क्षेत्रों में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए, वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के झिकटिया एवं प्रखंड परिसर में लगाए गए सोलर पैनल भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए।

बरहरवा नया टोला में एक दीवार गिरने से सोनू कुमार यादव (26 वर्ष) घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोनू बिहार के जमुई जिला निवासी हैं और बरहरवा नया टोला में वासुदेव महतो के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करते थे। घायल अवस्था में उन्हें परिजनों द्वारा बुधवार सुबह पाकुड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पैर में फैक्चर की पुष्टि की और इलाज शुरू कर दिया।

प्रखंड कार्यालय के पास तीन पेड़ पूरी तरह गिर गए, जबकि दर्जनों पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क और गलियों में बिखर गईं। हाटपाड़ा में एक पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और रास्ता भी अवरुद्ध हो गया।

तेज आंधी और बारिश के कारण बुधवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे नगरवासियों को भीषण गर्मी और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन द्वारा क्षति के आकलन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जबकि स्थानीय लोग मलबा हटाने और बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button