स्थानीय समाचार

राजमहल प्रखंड के दियारा क्षेत्र में मनरेगा और आवास योजनाओं का निरीक्षण

Views: 116
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second
राजमहल प्रखंड के दियारा क्षेत्र में मनरेगा और आवास योजनाओं का निरीक्षण

बरहरवा:-उपायुक्त के निर्देशानुसार राजमहल प्रखंड अंतर्गत गदाई महाराजपुर दियारा पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीपीओ गगन बापू ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत सुदाम मंडल, चंदन महतो और फूलचंद महतो की जमीन पर बागवानी योजना के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

सड़क निर्माण कार्य (मिट्टी-मोरंग पथ योजना) के निरीक्षण के दौरान बीपीओ ने रोजगार सेवक को कार्य में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसी क्रम में अधूरी आवास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित लाभुकों से भेंट कर उन्हें जल्द से जल्द आवास निर्माण पूर्ण करने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता विनोद मंडल, रोजगार सेवक दीपक मरांडी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button