झारखंडट्रेंडिंगस्थानीय समाचार

बिशुनपुरा(गढ़वा):आहिल्याबाई होलकर जयंती पर पाल समाज ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

Views: 422
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
बिशुनपुरा(गढ़वा):आहिल्याबाई होलकर जयंती पर पाल समाज ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

अनूप कुमार गुप्ता,

बिशुनपुरा (गढ़वा):जिले के बिशुनपुरा प्रखंड में पाल समाज द्वारा महान समाज सुधारक एवं प्रेरणास्रोत माता आहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और माता आहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामनाथ पाल एवं विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल थे। वक्ताओं ने माता आहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष, उनके समाज सुधार कार्यों और विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा धर्मस्थलों के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि माता होलकर एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर मनोज पाल, अनील पाल, इंद्रदेव पाल, महेंद्र पाल, पृथ्वीनाथ पाल, कृष्णा पाल, सुनील पाल, प्रदीप पाल, उदेश पाल उर्फ छोटू, रामप्रवेश पाल उर्फ कंचन पाल, राजू पाल, गोपाल पाल, विकास पाल, रामचंद्र पाल, अजय कुमार पाल, नारायण पाल, उदेश्य पाल, गणेश पाल सहित पाल समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः सामाजिक एकता और सम्मान से भरा रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button