झारखंडरांचीस्थानीय समाचार
रामनवमी को लेकर गृह विभाग की प्रधान सचिव और डीजीपी ने की बैठक


राँची :– गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शनिवार को प्रोजेक्ट भवन में संयुक्त रूप से रामनवमी पर्व पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।इस दौरान प्रधान सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी जिलों को रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने, जुलूस के मार्गों के भौतिक सत्यापन, धार्मिक स्थानों का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।बैठक में संवेदनशील जिलों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए.समीक्षा के दौरान राज्य के सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों में रामनवमी को लेकर की गई तैयारी का पूरा प्लान गृह सचिव और डीजीपी के सामने रखा।
![]()




