झारखंडस्थानीय समाचार

कोरोना के नए वेरियंट को लेकर प्रभारी डीएस ने कोरोना वार्ड का लिया जायजा

Views: 142
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
कोरोना के नए वेरियंट को लेकर प्रभारी डीएस ने कोरोना वार्ड का लिया जायजा

बरहरवा। झारखंड में कोरोना का एक मामला मिलने के बाद जिला प्रशासन साहेबगंज स्वास्थ्य विभाग रेस है। इसे लेकर विभाग के निर्देश पर मंगलवार को सदर अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने कोरोना से निपटने की तैयारी का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस स्थित बने कोरोना वार्ड का जायजा लेते हुए इसे दस बेड वाला कोरोना वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि छह बेड से बढ़कर अब इसे दस बेड का बनाया जाएगा। वही कोरोना वार्ड में क्या क्या सुविधा है इस सम्बंध में स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली है।

इस दौरान प्रभारी डीएस ने कोरोना वार्ड में सभी बेड में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर लगाने का निर्देश दिए है। साथ ही दवा स्टोर का का भी जायजा लिया गया। इस दौरान प्रचुर मात्रा में एंटीबायोटिक दवा से लेकर सभी दवा उपलब्ध है।

इधर प्रभारी डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना वार्ड में सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। कोरोना से निपटने के लिए सदर अस्पताल में सभी व्यवस्था दुरूस्त है। वही यहां बड़ा व छोटा दोनो ऑक्सीजन प्लांट चालू है। फिलहाल कम खपत के चलते सिर्फ छोटा वाला ऑक्सीजन प्लांट से काम लिया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button