स्थानीय समाचार

बरहरवा नगर पंचायत में 2.29 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

बरहरवा नगर पंचायत में 2.29 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

बरहरवा (साहिबगंज) – बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से स्वीकृत 2.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला (ढक्कन सहित) एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पाकुड़ विधायक निशात आलम ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया।

इस परियोजना के तहत विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर जलनिकासी और आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित निर्माण कार्य होंगे:

  • काली मंदिर से निशा मैरेज हॉल तक: ₹36.862 लाख
  • निशा मैरेज हॉल से आदित्य मेडिकल हॉल तक: ₹21.618 लाख
  • आदित्य मेडिकल हॉल से मस्जिद चौक तक: ₹40.153 लाख
  • मस्जिद चौक से इंफोरमेटिक कम्प्यूटर सेंटर तक: ₹21.854 लाख
  • प्रोफेसर कॉलोनी (रिंकु के घर से होते हुए बी.एन. साहा के घर तक): ₹39.355 लाख
  • मस्जिद चौक से रेलवे गेट के सामने तक: ₹19.089 लाख
  • हरिजन टोली से इंफोरमेटिक कम्प्यूटर सेंटर तक आरसीसी सह पीसीसी सड़क: ₹23.47 लाख

परियोजना का उद्देश्य:
इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है, जिससे बरसों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी और आमजन को राहत मिलेगी।

वक्ताओं ने कहा:
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस महत्वाकांक्षी विकास कार्य के लिए विधायक निशात आलम का आभार जताया और इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. गुलाब रब्बानी, कमल आर्य, मो. नसीरुद्दीन, इफ्तिखार आलम, मोफक्कर हुसैन, कार्यपालक अभियंता रमाकांत, सहायक अभियंता ऐजाज, कनीय अभियंता राम शंकर सिंह, भोलानाथ महतो, मो. सफातुल्लाह, दिलदार आलम, परवेज आलम, हीरालाल शाह, अनंत लाल भगत, निताई सरकार, नेहाल अख्तर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button