झारखंडस्थानीय समाचार

सीएस को जानकारी दिए बिना अस्पताल परिसर में नाले पर बन रहा बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट, निर्माण कार्य रोका गया

Views: 89
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second
सीएस को जानकारी दिए बिना अस्पताल परिसर में नाले पर बन रहा बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट, निर्माण कार्य रोका गया

बरहरवा (साहिबगंज) – सदर अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए बनाए जा रहे प्लांट को लेकर शुक्रवार को हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया को बिना सूचना के नाले पर निर्माण किए जाने की जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल परिसर में दो जगह – ओपीडी के पीछे और एएनएम भवन के सामने – बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। सीएस ने जानकारी दी कि एएनएम भवन के सामने जो प्लांट बन रहा है, वह बरसात के पानी की निकासी के लिए बने नाले पर ही बनाया जा रहा है। इस संबंध में न तो उन्हें पूर्व सूचना दी गई थी, न ही कोई स्वीकृति ली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएस ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने सवाल उठाया, “बिना मेरी जानकारी के यह काम किसकी अनुमति से हो रहा है?” साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नाले पर निर्माण से वर्षा के दिनों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होगी, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो सकती है।

सीएस ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए वैकल्पिक स्थान तलाश कर निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने इस प्रकरण में संबंधित कर्मियों से पूछताछ भी की है।

सीएस ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण


शुक्रवार को सीएस डॉ. संथालिया ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न विभागों – ओपीडी, आईपीडी, डेंटल विभाग, आयुष्मान केंद्र आदि – का जायजा लिया। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया और कहा कि आने वाले दिनों में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button