स्थानीय समाचार

15 वर्षीय नाबालिक लड़की को प्यार के जाल में फसाकर यौन शोषण करने वाले युवक हुआ गिरफ्तार

Views: 298
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
15 वर्षीय नाबालिक लड़की को प्यार के जाल में फसाकर यौन शोषण करने वाले युवक हुआ गिरफ्तार

पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

तरहसी(पलामू):- व्हाट्सएप के माध्यम से एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को प्यार के जाल में फंसा कर यौन शोषण करने वाले युवक को तरहसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी धीरज मेहता (22) पड़वा थाना क्षेत्र के बासु गांव का रहने वाला है।पुलिस के मुताबिक नाबालिक किशोरी मेदिनीनगर में इंटर की पढ़ाई करती है।धीरज नावाजयपुर में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता है।इसी दौरान छह माह पहले धीरज मेहता के साथ व्हाट्सएप पर किशोरी की चैटिंग शुरू हुई।धीरज ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर छह माह से यौन शोषण कर रहा था।किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो धीरज शादी करने के लिए 10 लाख रुपए का डिमांड किशोरी से किया।पैसे नहीं देने पर किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने और बदनाम करने की धमकी दी।किशोरी के परिवार वालों ने शुक्रवार को तरहसी थाना में एफआईआर दर्ज कराया।प्राथमिकी के 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को बासु से गिरफ्तार किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button