स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

उपायुक्त ने उत्कृष्ट बालिका प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश

Views: 134
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
उपायुक्त ने उत्कृष्ट बालिका प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, लातेहार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि की स्थिति का जायजा लिया।

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए छात्राओं से सीधे संवाद किया और पठन-पाठन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

उपायुक्त ने उत्कृष्ट बालिका प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दी आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को निर्देशित किया कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button