स्थानीय समाचार

खेत से मिला व्यक्ति का शव,परिवार में मचा कोहराम

खेत से मिला व्यक्ति का शव,परिवार में मचा कोहराम

बरहरवा (जिरवाबाड़ी): जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पंचगढ़ गांव में गुरुवार को एक खेत से 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बड़ा बचगढ़ निवासी मुकेश राय के रूप में हुई है। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पत्नी बुधनी देवी ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद मुकेश खेत में टहलने निकले थे, वहीं सो गए थे। सुबह उनका शव पाया गया। मुकेश राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पत्नी के साथ दो बेटे — 12 वर्षीय सागर कुमार और 10 वर्षीय शिवम कुमार को छोड़ गए हैं।

शोकाकुल पत्नी बुधनी देवी ने सवाल उठाया है कि अब बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button