स्थानीय समाचारझारखंड

प्याज:थोक मंडी में गिरा प्याज का भाव, अब सस्ते में बिकेगा…

Views: 438
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second
प्याज:थोक मंडी में गिरा प्याज का भाव, अब सस्ते में बिकेगा…


रांची :-अचानक प्याज के दामों में गिरावट आ गई। प्याज के थोक दाम में 12 से 15 रुपये प्रति किलो में कमी आई है। राजधानी रांची की सबसे बड़ी मंडी पंडरा कृषि बाजार समिति में शुक्रवार को प्याज 35 रुपये किलो बिका। खुदरा प्याज बिक्री में भी कमी आने लगी है। प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने की खातिर केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बाद से यह असर बाजारों में दिखने लगा है। उम्मीद है कि कल से प्याज में 15 रुपये से ज्यादा की कमी आ जायेगी।झारखंड आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार ने प्याज निर्यात की नीति में बदलाव किया है, वहीं, भारत सरकार की दो संस्थाएं नैफेड और NCCF ने हर बाजार में पर्याप्त मात्रा में प्याज का आयात किया है।

  • जिसके चलते रांची के पंडरा बाजार में थोक में 48 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज आज 35 रुपये प्रति किलो बिकने लगा। पंडरा मंडी में कुल 400 टन प्याज में से 300 टन NAFED और NCCF द्वारा भेजा गया है।

अफगानिस्तान से भी रोज 100 से 150 टन प्याज अमृतसर की मंडी में पहुंच रहा है। थोक प्याज विक्रेता मदन प्रसाद ने बताया कि प्याज की कीमत बढ़ने से इसकी मांग भी कम हो गयी है। आम जनता को राहत देने के लिए भारत सरकार के उपक्रम NCCF (राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ) ने राजधानी रांची के कई स्थानों पर सस्ते दर पर प्याज बेची। यहां प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेची गई। प्रति ग्राहक को दो किलो प्याज दिया जा रहा है।सूत्रों का कहना है कि गुजरे तीन साल से प्याज की कीमत नहीं बढ़ने के चलते इस बार महाराष्ट्र और MP के किसानों की रूचि प्याज की खेती में कम हो गई है। वहीं, असमय भारी बारिश फसल को बर्बाद कर गई। इस कारण प्याज की आवक कम हो गई और प्याज के दाम बढ़ गये।

Loading

प्याज:थोक मंडी में गिरा प्याज का भाव, अब सस्ते में बिकेगा…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button