झारखंडस्थानीय समाचार

राजमहल मॉडल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजमहल मॉडल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा।शुक्रवार को राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज, मुरली में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्निशमन विभाग के राजमहल प्रभारी सुमंत कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी देना था।

प्रभारी सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन सप्ताह उन कर्मियों की स्मृति और सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने आग बुझाने के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर छात्रों को एलपीजी गैस सिलेंडर से आग बुझाने का लाइव प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सीओ2 और डीसीपी (ड्राई केमिकल पाउडर) जैसे अग्निशामक साधनों का उपयोग कैसे करें, इसकी भी जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि डीसीपी पाउडर एक मोनो अमोनियम फॉस्फेट होता है, जिसका उपयोग क्लास ए, बी और सी प्रकार की आग को बुझाने के लिए किया जाता है। यह पाउडर पूरी तरह सुरक्षित होता है और आग पर प्रभावी नियंत्रण करता है। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक बाल्टी, सूती कपड़े आदि के माध्यम से भी आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह, प्रबीर सिंह, हवलदार मो. सलीम, अग्नि चालक रवि रंजन सहित कॉलेज के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button