झारखंडस्थानीय समाचार

ईद के मौके पर ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

ईद के मौके पर ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

बरहरवा। ईद उल फितर के अवसर पर राजमहल प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों जामा मस्जिद और बाराद्वारी में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सोमवार को छोटे-बड़े, बूढ़े-जवान सभी ने इन स्थलों का दीदार किया और ईद की खुशियों का लुत्फ उठाया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया।

ईद के मौके पर ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

ईद की रौनक के बीच बाजारों में भी जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। विभिन्न स्टॉलों पर खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री जोरों पर रही। गोलगप्पे, चाट, चाउमिन, आइसक्रीम, ठंडे पेय और बंद बोतलों के ठंडे पानी की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता को निहारा और ईद के इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों संग घूमने-फिरने का आनंद लिया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button