झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

बारेसाढ़ के बगइकोना टोला में दर्दनाक हादसा: एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान ,पुलिस जांच मे जुटी

बारेसाढ़ के बगइकोना टोला में दर्दनाक हादसा: एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान ,पुलिस जांच मे जुटी

पंकज कुमार यादव,

गारु : बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेढगांव के बगइकोना टोला मे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (25 वर्ष, पिता स्व. वृक्ष भुइया) के रूप में हुई है। घटना रविवार की बताई जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुकेश राम गांव के छेका-बरछिया के लिए सरयू गया था। वहीं से लौटने के बाद उसने अपने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह अकेला रहता था और उसने दो दरवाजों के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
मुकेश की शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था। इसके बाद से वह अकेले रह रहा था। हाल के दिनों में उसका व्यवहार असामान्य बताया जा रहा था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही बारेसाढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर संभव पहलू पर गौर कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button