झारखंडस्थानीय समाचार
विद्यालय में हुआ गुरु गोष्ठी का आयोजन


बरहरवा।राजमहल शहर के मध्य विद्यालय, नयाबाजार में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन बीईईओ रोबिन चंद्र कुम की अध्यक्षता में किया गया।
मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सह सचिव को बीईईओ ने शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय साफ-सफाई, एनआईएलपी, सावित्रीबाई फुले व नामांकन के अनुरूप आधार एवं बैंक खाता संबंधी प्रतिवेदन, साइकिल वितरण की स्थिति, प्रशस्त एप में विद्यार्थियों का नाम एंट्री करने, एमडीएम आदि अन्य विषयों को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मौके पर बीपीओ कुणाल किशोर,बीआरपी मोहन प्र साहा, सीआरपी उमेश साहा, अशोक कुमार महतो, संजय सिंह, मो कौशर, दिलीप कुमार, प्रकाश भान राय,आदि अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
![]()




