झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

बंगाल के मोमिता देवनाथन मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ़ आजसू छात्र संघ ने कैंडल मार्च किया

बंगाल के मोमिता देवनाथन मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ़ आजसू छात्र संघ ने कैंडल मार्च किया

पलामू:- जिला मुख्यालय स्तिथ रविवार शाम को जोशपूर्ण नारों के साथ आजसू छात्र संघ ने कैंडल मार्च किया और बलात्कारियों को फांसी दो बहन हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिन्दा हैं।

आज आजसू छात्र नेता अभिषेक राज के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ एवं युवा आजसू ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मेडिकल की छात्रा मौमिता देबनाथन एवं विभिन्न जगहों पर महिलाओ के साथ हो रहे यौन हिंसा के विरोध में कैंडल मार्च निकला गया ।कैंडल मार्च छ: मुहान (राजेन्द्र चौक) से शुरू होकर सहर थाना , गीता भवन होते हुए अस्पताल चौक तक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुआ ।

कैंडल मार्च में सैकड़ो युवाओ ने शामिल होकर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की । युवा आजसू के पलामू सह प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा ने कहा की ऐसी घटनाएं समाज को कलंकित करने का काम कर रही है जिसपर अविलंभ ठोस कानून का प्रावधान होना अति आवश्यक है । अभिषेक राज ने कहा की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

जिस राज्य में महिला सशक्तीकरण की चर्चा जोर से होती है और महिला मुख्यमंत्री के होते हुए इस तरह की घटना शर्मनाक है। हालांकि झारखण्ड में भी महिलाओं का सम्मान व आबरू सुरक्षित नही है। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार केन्द्रीय सचिव बिकेश शुक्ला ईन्तयाज अहमद नजमी बिजय मेहता तुलसी शुक्ला चन्द्रशेखर सिंह छोटू अधिवक्ता मंच के संयोजक नरेन्द्र पाण्डेय निलाम्बर पिताम्बर विश्वविद्यालय के प्रभारी हिमान्सु रंजन बिकास उपाध्याय समिर तिवारी प्रियांशु बर्मा नितेश बर्मा बिशाल सिंह सुरज सिंह रवि कुमार सचिन कुमार कुनाल पाण्डेय प्रतिक मेहता प्रिंस सिंह अभिशेख सिंह रौशन दिपक कुमार धर्मेंद्र कुमार अमित बर्मा आयुष बर्मा समेत सैकड़ों छात्र युवा शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button