झारखंडस्थानीय समाचार

राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान का निरीक्षण, 27 मार्च के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान का निरीक्षण, 27 मार्च के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

अमीन अंसारी,

रांची, 12 मार्च से आगामी 27 मार्च 2025 को राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान पुराना विधानसभा , रांची में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे,रविंद्र सिंह,सतीश पाॅल मुंजिनी,गजेंद्र सिंह,मेंहुल दूबे ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रभारी श्री के. राजू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद, सुबह 9:40 बजे वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व एनएसयूआई नेताओं के साथ संवाद का सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 10:00 बजे शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत, 10:15 बजे पासवा स्वयंसेवकों के साथ चर्चा होगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। केशव महतो कमलेश ने आयोजन समिति के संयोजक आलोक कुमार दूबे को निर्देश दिया कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए, ताकि यह कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इसके अलावा, इस कार्यक्रम के दौरान उद्यान के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय गोपाल झा जिनकी 15 दिन पहले निधन हो गया था को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया की पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव के सौजन्य से झारखंड में यह पहला राजीव गांधी का पार्क निर्मित किया गया है।
27 मार्च को झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू जी लगभग 1 घंटे पार्क में रखेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में व्याख्यान देंगे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button