झारखंडदुमकास्थानीय समाचार

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न, महिलाओं ने ली मोमबत्ती बनाने की ट्रेनिंग

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न, महिलाओं ने ली मोमबत्ती बनाने की ट्रेनिंग


आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को मिला मोमबत्ती निर्माण बनाने का प्रमाण पत्र।


दुमका:- इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् 10 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण का समापन आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा एवं कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया।

वरिष्ठ संकाय उत्पल कुमार लाहा ने कहा कि झारखंड को संवारने में सखी मंडल से जुड़ी महिलाऐं भी अहम भूमिका निभा रही हैं ।भारत सरकार के आजीविका मिशन के तहत् गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को इस तरह का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

इससे न केवल महिलाऐं खुद का आर्थिक विकास कर रही है बल्कि राज्य के विकास में भी योगदान कर रही है। पश्चिम सिंघभूम से आई महिला प्रशिक्षिका विनिता बोदरा ने सभी प्रतिभागियों को डिज़ाइनर मोमबत्ती, प्लेन मोमबत्ती, बनाना सिखाया।

साथ ही उन्होंने सभी दीदिओं को बतलाया कि मोमबत्ती उद्योग बहुत ही सरल व सस्ते तरीके से बिना अतिरिक्त परेशानी के घरेलू कुटीर उद्योग के रूप में स्थापित कर सकते है।

अंत में कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार ने कहा कि आरसेटी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया ताकि महिला स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़े और अन्य महिलाओं को इस उद्योग के प्रति आकर्षित करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आरसेटी में फ़ास्ट फूड, कस्टम ज्वेलरी उद्यमी, कृषि उद्यमी आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इस मौके पर निरंजन सिंह, मनोज दाँ,आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार एवं संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button