झारखंडस्थानीय समाचार
मृतक के परिवार से मिले झामुमो परिवार


बरहरवा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनजोरी गांव के सक्रिय सदस्य सह फुटबॉल खिलाड़ी बबलू सोरेन का बिते रात मोटर साईकिल से अपने गांव धनजोरी आने के क्रम में दलदली पुल के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना होने से मृत्यु हो गई।
वहीं उनके पीछे सवार उसके मित्र मुकेश टुडू की हालत नाज़ुक बनी हुई है।पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके पैतृक निवास में शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी मुखिया प्रतिनिधि समसुल अंसारी ने मृतक की पत्नी को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

मौके पर युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समदा सोरेन,बाबुलाल सोरेन,शाम हेंब्रम,मरांग हेंब्रम,पालटन मरांडी,सुनील मरांडी, संजय सोरेन,सावना टुडू, लड्डू भगत,सुनील किस्कू, सहित अन्य मौजूद थे।
![]()



