स्थानीय समाचार

केतार प्रखंड प्रमुख ने बीपीओ को हटाने के लिए उपायुक्त को लिखा पत्र

Views: 162
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
केतार प्रखंड प्रमुख ने बीपीओ को हटाने के लिए उपायुक्त को लिखा पत्र

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:-

केतार/गढ़वा:-केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर केदार बीपीओ नीरज कुमार पाल को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।

प्रमुख ने दिए आवेदन में कहा कि नीरज कुमार पाल प्रखंड के गरीब लोगों से प्रत्येक स्कीम में जांच के नाम पर पैसा उगाही करने का काम कर रहे हैं। लाभुक को डरा धमका कर रकम की वसूली करते हैं।

प्रमुख ने लिखा है कि इनकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विकास आयुक्त को लिखित रूप में की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बीपीओ द्वारा बिचौलियों के माध्यम से ऊंची रकम लेकर बगैर पंचायत समिति के अनुमोदन के ही डोभा एवं तालाब की स्‍वीकृति दी जा रही है।इस कारण उचित लाभुक तक योजनाएं नहीं पहुंच पा रही है।

प्रमुख ने आवेदन में उल्लेख किया है कि लगभग 5 वर्ष से मनरेगा योजना का काम बंद है। इसके कारण मजदूरों का पलायन जारी हो चुका है। प्रमुख चंद्रावती देवी ने बताया कि यदि इस बीपीओ पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बाध्‍य होकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button