झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

ग्रीनफील्ड एकेडमी में छात्रों के बीच कला और शिल्प प्रदर्शनी का किया गया भव्य आयोजन 

ग्रीनफील्ड एकेडमी में छात्रों के बीच कला और शिल्प प्रदर्शनी का किया गया भव्य आयोजन

ग्रीनफील्ड एकेडमी में छात्रों के बीच कला और शिल्प प्रदर्शनी का किया गया भव्य आयोजन 

चंदवा:- ग्रीनफील्ड एकेडमी, सरोज नगर परिसर में सोमवार को विज्ञान कला और शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। विभिन्न विज्ञान परियोजनाओं, कला कृतियों और शिल्प सामग्री ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

इस आयोजन का उद्घाटन माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) महोदय द्वारा किया गया। प्रदर्शनी की सफलता में विज्ञान शिक्षक, कला एवं शिल्प शिक्षकों के साथ अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ग्रीनफील्ड एकेडमी में छात्रों के बीच कला और शिल्प प्रदर्शनी का किया गया भव्य आयोजन 

विद्यालय के निदेशक श्री अरविंद कुमार सिंह ने छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के दोनों विंग के प्राचार्यों ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।

 

इस आयोजन ने छात्रों की रचनात्मकता को एक नया मंच प्रदान किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। विद्यालय परिवार इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देता है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button