झारखंडपलामूस्थानीय समाचार
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले 10 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय की तरफ से किया गया सम्मानित

Views: 179
Read Time:1 Minute, 16 Second

पलामू :लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले 10 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को सम्मानित किया गया है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से पलामू में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र भेजा गया है.
लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को एक समारोह में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिस मुख्यालय के तरफ से मिले प्रशस्ति पत्र को सौंपा है.
पुलिस मुख्यालय की तरफ से प्रशस्ति पत्र पलामू के एएसपी राकेश सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, राजेश यादव, मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार, एएसआई राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सौरव कुमार, विनय पांडेय, आईआरबी 10 के सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौधरी को दिया गया है.
![]()




