झारखंडपलामूस्थानीय समाचार
सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अमलेश्वर पाण्डेय ने किया धोती साड़ी का वितरण

Views: 231
Read Time:1 Minute, 31 Second
सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अमलेश्वर पाण्डेय ने किया धोती साड़ी का वितरण
अनुज तिवारी की रिपोर्ट,
पलामू:- राज्य के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, और व्यवसायियों समेत सभी तबके का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
इस सिलसिले में हर दिन नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।
कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं ।लोग इस योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना का शुभारंभ पहली बार करते हुए यह बातें कहीं ।
उन्होंने कहा की सरकार गरीबों को अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अब अनुदानित दर पर धोती साड़ी उपलब्ध करा रही है।
इस योजना से राज्य के लाखों बीपीएल धारियों को लाभ मिल रहा है।
![]()





