स्थानीय समाचार

पलामू: नावा बाजार थाना परिसर में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित, 13 मामलों का किया गया निष्पादन

Views: 142
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

पलामू: नावा बाजार थाना परिसर में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित, 13 मामलों का किया गया निष्पादन

नावा बाजार (पलामू):- पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विश्रामपुर अनुमंडल अंतर्गत बुधवार को नावा बाजार थाना परिसर में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही आयोजित जन शिकायत कार्यक्रम में कुल 13 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए जिसमें जमीन संबंधित 08 मामला तथा 05 विविध मामला प्राप्त हुआ।

सभी जन शिकायत आवेदनों को विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक टूटी, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार , पांडू थाना प्रभारी कुमार सौरभ कुमार ,विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ,उटारी थाना प्रभारी दीपक कुमार, नौगढा ओपी प्रभारी अनिल कुमार,अंचल प्रधान सहायक विनय कुमार शुक्ला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 जन शिकायत आवेदनों को निष्पादन किया गया ।

उक्त मौके पर बिश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने समाज में पनप रहे कुरीति तथा डायन प्रथा, दहेज प्रथा के साथ साथ साइबर क्राइम, रोड एक्सीडेंट, महिलाओं तथा बच्चियों के प्रति हो रहे अपराध इत्यादि के बारे में जागरूकता अभियान के शिविर में विस्तृत जानकारी दिया। 

मौके पर एएसआई नागेंद्र नाथ तिवारी, विपिन यादव ,महम्मुद आलम, रितेश लकड़ा, मुखिया कमला देवी,दामोदर चौधरी, सफिर आलम, कन्हाई चौधरी, उदय मेहता,अशोक भुईयां, राधेश्याम सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button