स्थानीय समाचार
बीआईटी मेसरा में 14 और 15 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Views: 511
Read Time:44 Second

राँची :- बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एसईआरबी (अब एएनआरएफ) के सहयोग से माइक्रोग्रिड्स में सुरक्षित ऊर्जा प्रबंधन के लिए ब्लॉकचेन तकनीक के उपयोग पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला 14 और 15 दिसंबर, 2024 को बीआईटी मेसरा कैंपस, रांची, झारखंड में आयोजित की जाएगी.
उक्त जानकारी बीआईटी मेसरा की जनसंपर्क कार्यकारी अधिकारी प्रीति माला ने दी
![]()




