स्थानीय समाचार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कसिया में आयोजित हुई पीटीएम बैठक।

Views: 148
Read Time:1 Minute, 6 Second

संवाददाता अनुज तिवारी,
Palamu:-नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कसिया में अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बच्चे की प्रगति और विकास की चर्चा हुई वहीं विद्यालय के सहायक शिक्षक विजय मांझी ने कहा इस बैठक के माध्यम से शिक्षक एवं बच्चों के माता पिता के बीच समन्वय स्थापित होता है जिसे बच्चे की प्रगति एवं विकास में जिन बिंदुओं की आवश्यकता होती है उसे पढ़ाई के दौरान शामिल किया जा सके उन सभी बिंदुओं की जानकारी प्राप्त होती है।
बैठक आयोजन के उपरांत अभिभावकों ने सराहना करते हुए कहा इस तरह की बैठक का आयोजन की तैयारी की रूप रेखा भव्य होनी चाहिए तभी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा की स्तर में सुधार होगी।
![]()




