स्थानीय समाचार
विधायक पूर्णिमा साहू परिवार संग पहुंची पुरीधाम

Views: 266
Read Time:1 Minute, 5 Second

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की नव निर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू शानदार जीत के बाद बुधवार को अपने परिवार संग पुरी में महाप्रभु का दरबार पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का दर्शन की विधिवत पूजा-अर्चना कर जमशेदपुरवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने जो अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें दिया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।
महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करती हूं कि वे मुझे जनता की सेवा में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी मौजूद थे।
![]()




