स्थानीय समाचार
जेएलकेएम ने सिल्ली प्रखंड में किया चुनावी समीक्षा बैठक

Views: 290
Read Time:1 Minute, 12 Second

सिल्ली :- राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुकी है। नई सरकार की गठन भी हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी आकलन में लगे हुए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने रविवार को सिल्ली प्रखंड के कार्यकर्त्ताओं के साथ चुनावी समीक्षा बैठक की । साथ ही जेएलकेएम को मिले वोट संगठन की मौजूदा स्थिति आदि पर चर्चा की गई। सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र नाथ महतो ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए क्षेत्र की सेवा हेतु प्रेरित किया। बैठक में सिल्ली प्रखंड के सभी 20 पंचायतों के प्रभारी व बुथ कमेटी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से कृष्णा महतो, खुदीराम महतो, राजू महतो, महावीर साहू, सुखदेव, वीरेन, चण्डी प्रसाद आदि अपनी बातों को बैठक में रखें।
![]()



