स्थानीय समाचार

होली पर्व को लेकर पंडवा थाना में शांति समिति की बैठक की गई

होली पर्व को लेकर पंडवा थाना में शांति समिति की बैठक की गई

पंडवा(पलामू)से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

पंडवा(पलामू):- पंडवा प्रखंड अंतर्गत पंडवा थाना में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडवा प्रखंड विकास पदाधिकारी व पंडवा अंचलाअधिकारी तथा सभा संबोधित करते पंडवा थाना प्रभारी के साथ साथ ग्रामीण जनता भी मौजूद रहें। मौके पर उपस्थित पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि होली रंगों का उत्सव,आपसी भाईचारे व प्रेम का एक प्रतीक है,इसलिए आम अवाम के लिए एक संदेश के तौर पर कहना है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव,शांति भंग करने का कोई भी अन्य प्रकार का गतिविधि नही होनी चाहिए। पंडवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने भी होली पर्व शांति से मनाने लिए आम अवाम से आग्रह करते हुए कहा कि रंगों का इस पर्व में किसी प्रकार का कोई अशांति नही होनी चाहिए।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button