स्थानीय समाचारझारखंडसिमरिया
दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था को देखते हुए 23 अक्टूबर संध्या 7 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 7 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद – एसडीओ


सिमरिया :- अनुमण्डल क्षेत्र में दुर्गा पूजा बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है। जिसे लेकर अनुमण्डल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास ने अनुज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 23 अक्टूबर संध्या 7 बजे से लेकर 25 अक्टूबर सुबह 7 बजे तक किसी तरह का भारी वाहनों का परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। चुकी शांति समिति में विधिव्यवस्था पर उठाव गये सवालों के आलोक में तथा शांति पूर्ण दुर्गापूजा सम्पन्न कराने को लेकर उपायुक्त चतरा एवं आरक्षी अधीक्षक चतरा के दिशानिर्देशों को पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं पूजा में व्यवधान पैदा करने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी चाक चौकसी बनी रहेगी। व्यवधान पैदा करने वाले वैसे लोगों पर नियम संगत कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह बातें अनुमण्डल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास ने कहा है।
![]()




