झारखंडपलामूराजनीतिस्थानीय समाचार
अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार


पलामू पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इमलियाबांध पुल के पास तीन युवक एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर कार्रवाई की।
जैसे ही पुलिस दल इमलियाबांध पुल पहुंचा, वहां तीन युवक मोटरसाइकिल खड़ा कर पुल पर बैठे हुए थे। पुलिस गाड़ी को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की घेराबंदी से तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
उनके पास से दो देशी कट्टे,दो जिंदा गोली और एक काले रंग की चोरी की अपाची मोटरसाइकिल को जब्त किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदन कुमार पासवान अवैध हथियार बेचने की नीयत से मनीष कुमार यादव और इन्द्रजीत कुमार से मिलने आया था।तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
![]()




