मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदर्शीय छात्रवृत्ति योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदर्शीय छात्रवृत्ति योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना
Views: 22
0 0
Read Time:4 Minute, 52 Second
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदर्शीय छात्रवृत्ति योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना

पलामू:- झारखंड सरकार द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित “मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदर्शीय छात्रवृत्ति योजना 2020” के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला प्रशासन पलामू द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थानों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ लें, इसके लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर्स पाठ्यक्रम हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदर्शीय छात्रवृत्ति योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना

प्रतिवर्ष कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जनजाति के 20, अनुसूचित जाति के 10, पिछड़ा वर्ग के 14 एवं अल्पसंख्यक समुदाय के 6 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा

योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को वास्तविक शिक्षण शुल्क, वार्षिक अनुरक्षण भत्ता, आकस्मिक भत्ता, वीजा शुल्क, हवाई यात्रा व्यय एवं स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शिक्षण शुल्क सीधे संबंधित विश्वविद्यालय को भुगतान किया जाएगा, जबकि अन्य राशि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

योजना के लिए अभ्यर्थी का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही Masters/M.Phil में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक, संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का अनुभव तथा परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना आवश्यक है।

अभ्यर्थी की आयु संबंधित वर्ष के 1 अप्रैल को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।उपायुक्त ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को पहले से विदेशी विश्वविद्यालयों से ऑफर लेटर प्राप्त हो चुका है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

योजना के तहत ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, इम्पीरियल कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स समेत यूनाइटेड किंगडम के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन हेतु सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त QS Global Ranking के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने जिले के युवाओं एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक आवेदन करें। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mgos.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू उपस्थित रहे।*=

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment