Views: 12
0 0
निष्क्रिय एवं खाली पड़े भवनों के बेहतर उपयोग को लेकर उपायुक्त एवं नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

निष्क्रिय एवं खाली पड़े भवनों के बेहतर उपयोग को लेकर उपायुक्त एवं नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन के साथ शहर के विभिन्न निष्क्रिय एवं खाली पड़े सरकारी भवनों एवं परिसरों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान साहित्य समाज चौक स्थित पुराने मलेरिया भवन, नूतन केंद्र के समीप खाली पड़ी जमीन, पुराने सदर प्रखंड कार्यालय…

निष्क्रिय एवं खाली पड़े भवनों के बेहतर उपयोग को लेकर उपायुक्त एवं नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 41 Second
निष्क्रिय एवं खाली पड़े भवनों के बेहतर उपयोग को लेकर उपायुक्त एवं नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन के साथ शहर के विभिन्न निष्क्रिय एवं खाली पड़े सरकारी भवनों एवं परिसरों का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान साहित्य समाज चौक स्थित पुराने मलेरिया भवन, नूतन केंद्र के समीप खाली पड़ी जमीन, पुराने सदर प्रखंड कार्यालय भवन, खनिज भवन तथा नूतन केंद्र भवन का जायजा लिया गया।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन भवनों एवं परिसरों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर इनके बेहतर उपयोग की संभावनाओं को तलाशना था। उपायुक्त एवं नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ भवनों की संरचनात्मक स्थिति, उपलब्ध स्थान एवं प्रशासनिक जरूरतों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सरकारी परिसंपत्तियों का प्रभावी एवं जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। लंबे समय से निष्क्रिय पड़े भवनों को आवश्यकता अनुसार पुनः उपयोग में लाने, मरम्मत कराने अथवा जर्जर स्थिति में होने पर कंडम घोषित कर नए भवन निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने भी निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव देते हुए कहा कि उपलब्ध भवनों एवं खाली परिसरों का योजनाबद्ध उपयोग कर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी संभावनाओं पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।निरीक्षण के क्रम में नूतन केंद्र के समीप इंजीनियरिंग लाइन से जुड़े विभिन्न कार्यालयों को एक परिसर में शिफ्ट करने की संभावनाओं पर भी दोनों पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *