ब्रिज बन जाने से जाम की समस्या से मिलेगा निजात : विधायक श्री हेमलाल मुर्म
पाकुड संवाददाता।
रविवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय हेमलाल मुर्मू ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा बाजार के जानकी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे बने सीढ़ी घाट का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। तत्पश्चात विधायक श्री हेमलाल मुर्मू ने दुर्गा मंदिर के समीप बाँसलोई नदी पर 8.33 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई-लेवल ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने अपने संबोधन में कहा कि 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब जाकर साकार रूप मिल रहा है। साथ ही विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।*
विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने आगे कहा कि पुल निर्माण से न केवल क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। अब लोगों को लंबी जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के पुर्व, विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने अमड़ापाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
बताते चले कि विधायक हेमलाल मुर्मू जी के अमड़ापाड़ा पहुँचने पर स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा फतेहपुर मोड़ में विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी का भव्य स्वागत किया गया।
वही युवा नेता सह केंद्रीय सदस्य श्री विकास मुर्मू ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही कार्यकर्ताओं को क्षेत्रभ्रमण करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, जिला सदस्य नारायण भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य फिलीप मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कार्यालय सचिव दीपंकर भगत, संजय रजक, सुशील कुमार भगत, सरोज मंडल, भीमसेंट हेम्ब्रम, बजल टुडू, सुनील मरांडी, सुनील मुर्मू, मोहन किस्कू, सिकंदर किस्कू, नाजिर अंसारी, आरिफ अंसारी, पांडव पंडित, राजेश पंडित, सुकुमार, अशोक हेम्ब्रम, कर्नेलियुस हेम्ब्रम, बेंजामिन मरांडी, भैरो मुर्मू, विनोद किस्कू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक व ग्रामीण मौजूद थे।