Views: 298
0 0
एक्सट्रीम बार में DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

एक्सट्रीम बार में DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित

Ranchi Crime News :- चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में कारोबारी अभिषेक सिंह ने बार के डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित अभिषेक को गया से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रतीक, समरीउद्दीन और मुत्युंजय की भी गिरफ्तारी हुई है। चुटिया थाना में आरोपित से पूछताछ की…

एक्सट्रीम बार में DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित
Read Time:4 Minute, 53 Second
एक्सट्रीम बार में DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित

Ranchi Crime News :- चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में कारोबारी अभिषेक सिंह ने बार के डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित अभिषेक को गया से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रतीक, समरीउद्दीन और मुत्युंजय की भी गिरफ्तारी हुई है। चुटिया थाना में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि बार में अभिषेक अपने दोस्त समरीउद्दीन, आयाम अनवर, प्रतीक, मुत्युंजय यादव, प्रकाश और प्रकाश के एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था।बार में दूसरी तरफ कुछ युवक और युवतियां भी मौजूद थे। बार में डीजे बज रहा था। जिधर युवतियां बैठी हुई थीं उन्होंने डीजे का साउंड कम करने के लिए कहा।इसी बात पर अभिषेक और उसके साथी ने कहा कि डीजे बजेगा साउंड कम नहीं होगा। इस बात को लेकर अभिषक और उसके दोस्त युवतियों से भिड़ गए। ज्यादा विवाद होने लगा तो बार से सभी को बाहर कर दिया गया। जिन युवकों के साथ युवतियां थीं वे सभी लोग चले गए।देखते ही देखते विवाद ज्यादा हो गया और बार में मारपीट होने लगी। सभी बाउंसर मिलकर अभिषेक और उसके साथियों को जमकर पीटा और बार से भगा दिया। अभिषेक और उसके दोस्तों का कपड़ा फाड़ दिया गया था।अभिषेक गुस्से में घर पहुंचा और लाइसेंसी हथियार रायफल लेकर बार में पहुंचा। बार के नीचे गार्ड से अभिषेक ने कहा कि बार खुला है या बंद हो गया है। गार्ड ने कहा कि उसे नहीं पता।इसके बाद अभिषेक लिफ्ट से ऊपर गया और बार के मेन गेट के पास खड़े संदीप प्रमाणिक को गोली मार दिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।कारोबारी अभिषेक सिंह डीजे की हत्या करने के बाद बार के नीचे पहुंचा। वहां पांच राउंड फायरिंग करने के बाद काफी देर तक हंगामा किया। रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को रोककर गोली मारने की धमकी देने लगा।बार के नीचे एक अधिकारी पहुंचे तो आरोपित ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना पाकर एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई थानेदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

गया से पकड़ा गया अभिषेक, मैनेजर रामगढ़ से गिरफ्तार

एक्सट्रीम बार में DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित


पुलिस का कहना है कि कारोबारी अभिषेक एक पेयजल का एजेंसी लिया है। शहर के कई इलाकों में उसका सप्लाई करने का काम है। आरोपित पुंदाग स्थित सेल सिटी में रहता है।

बार में देर रात हत्या करने के बाद आरोपित अभिषेक कार से भाग रहा था, लेकिन कचहरी चौक के समीप अभिषेक की कार और बस में टक्कर हो गई।रांची पुलिस ने गया पुलिस की मदद से आरोपित को अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रतीक को रामगढ़ जिला से गिरफ्तार किया गया। प्रतीक रामगढ़ में बैंक मैनेजर है।पुलिस ने आरोपित के कार से गोली और खोखा बरामद किया है। आरोपित बार के नीचे फायरिंग करने के बाद खोखा चुनकर अपने साथ ले गया था। अभिषेक की गिरफ्तारी होने के बाद उसका हथियार जब्त कर लिया गया

रांची पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों का सत्यापन किया जा रहा है। मुख्य आरोपित रांची से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गया से पकड़ लिया- चंदन कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची

Loading

एक्सट्रीम बार में DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed