पलामू:- पलामू जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SIS (Security and Intelligence Services) Limited द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अप्रैल 2026 माह के दौरान अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित होंगे, जिसमें इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर रोजगार का अवसर दिया जाएगा।
इस भर्ती शिविर में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, बीमा तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों की आयु लगभग 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शारीरिक मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर शिविर स्थल पर निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।भर्ती शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।जिले के अलग-अलग प्रखंडों में यह शिविर 06 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
जिले के सभी इच्छुक युवाओं से अपील की गयी है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी प्रखंड में आयोजित शिविर में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें।भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.sisindia.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।