आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में पूरे भारत वर्ष में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है
- अपने भारतीय कला संस्कृति को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है- हरिमोहन सिंह
Bihar भारतीय संस्कृति कला साहित्य ,आपदा प्रबंधन,दिव्यांगजन , वृद्धजन ,स्पोर्ट्स, एजुकेशन , कौशल विकास प्रशिक्षण,रोजगार आदि को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन कार्य करने के लिए जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की महिला आर्ट एंड कल्चरल जयंती डांस क्लासेज की रिजुल शर्मा, राइमा कुमारी, दीपिका कुमारी, वान्या कुमारी,करिश्मा कुमारी, कशिश कुमारी टीम को सर्वोदय बाल विकास विद्यालय फुलकिया के प्रिंसिपल नवल किशोर चौधरी एवं मनोज चौधरी के हाथों आकर्षक ट्रॉफी देकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
उनके कार्य को देखकर शुभकामनाएं दिए और भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर प्रोत्साहित किया।साथ में हर संभव सहयोग करने का आश्वाशन दिए। इस अवसर पर
सर्वोदय विकास शिक्षा व कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट फुलकिया कल्याणपुर के अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी , मुख्य अतिथि राम बहादुर चौधरी उर्फ चन्दन जी , विशिष्ट अतिथि हरिओम होम्यो कल्याणपुर के डॉ 0 दिनेश चंद्र दुबे , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन व आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार),जिला परिषद दुर्गेश सिंह,सेवानिवृत बैंक प्रबंधक अरविंद चौधरी , राजीव चौधरी,विपिन सिंह सहित
सैकड़ों की संख्या में गणमान्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा , भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर कला, संस्कृति एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुलाकात कर भारतीय कला, संस्कृति एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सरकारी सहयोग की मांग कर चुके हैं।
“देश की एकजुटता का माध्यम है कला और खेल” – हरिमोहन सिंह
हरिमोहन सिंह का मानना है कि कला, संस्कृति और पारंपरिक भारतीय खेल न केवल युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक विकास के सशक्त साधन भी हैं। उन्होंने कहा,
“देश की युवा शक्ति को एकजुट करने और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करने के लिए कला और खेलों को एक मिशन के रूप में अपनाना आवश्यक है।”
अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच का लक्ष्य
इस पहल के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कलाकारों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन द्वारा बनाई जा रही नई टीम भारत के कोने-कोने से प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें तराशने का कार्य करेगी।
विभिन्न खेल संघों से सक्रिय सहभागिता
वर्तमान में हरिमोहन सिंह निम्नलिखित प्रमुख खेल संघों से जुड़े हुए हैं:
मुंगेर जिला खो-खो संघ
जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार
डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार
लंगड़ी एसोसिएशन ऑफ बिहार
मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन
थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार
टेनीकोईट एसोसिएशन ऑफ बिहार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी), मुंगेर चैप्टर
योगासना , खो – खो , पैरा गेम्स और हैंडबॉल एसोसिएशन, मुंगेर
इनके माध्यम से वे स्थानीय स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्यरत हैं।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी कर चुके हैं मुलाकात
इससे पूर्व हरिमोहन सिंह ने लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात कर बिहार और देश में आर्ट एंड कल्चर व स्पोर्ट्स को जमीनी स्तर से बढ़ावा देने के लिए सहयोग की मांग रखी थी।
राज्य सरकार से मिल चुका है कई बार सम्मान
खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, पंचायती राज मंत्री, समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के हाथों सम्मानित किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री (MINISTER OF STATE FOR SOCIAL JUSTICE & EMPOWERMENT GOVERNMENT OF INDIA रामदास आठवले
(RAMDAS ATHAWALE ) ने जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर व आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी व स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं इन्फ्लुएंसर मुंगेर के युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार) को विधानसभा सचिवालय पटना में सम्मानित किया गया था। साथ ही भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके संस्था के बैनर तले दिव्यांगजन , वृद्धजन ,स्पोर्ट्स, एजुकेशन,कला साहित्य, भारतीय संस्कृति , कौशल विकास प्रशिक्षण,रोजगार आदि को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर किए जा रहे बेहतरीन कार्य की वो सराहना किए। उन्होंने कहा कि इनसे जुड़कर स्वयंसेवक बन यूथ वॉलेंटियर्स देश में उन्नत समाज के निर्माण में बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। मैं इसके लिए इनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। साथ ही हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह पिछले ग्यारह वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं ।
इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , समाज कल्याण मंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री आदि सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था ।
ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मानित किए जाने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।