Views: 190
0 0
पटना)बिहार में मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से, लड़के से अधिक लड़कियां हैं परीक्षार्थी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पटना)बिहार में मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से, लड़के से अधिक लड़कियां हैं परीक्षार्थी

पटना (आरएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। कदाचारमुक्त्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं।इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा में शामिल होने…

पटना)बिहार में मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से, लड़के से अधिक लड़कियां हैं परीक्षार्थी
Read Time:3 Minute, 12 Second
पटना)बिहार में मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से, लड़के से अधिक लड़कियां हैं परीक्षार्थी

पटना (आरएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। कदाचारमुक्त्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं।
इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में आठ लाख 22 हजार से अधिक छात्र और आठ लाख 72 हजार छात्राएं शामिल हैं। इस साल लड़कों से अधिक लड़कियां इस परीक्षा में शामिल होंगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन परिसर में प्रवेश कर लेना है।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ली जाएगी।
परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैगनेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित कर दिया है। यह परीक्षा 23 फरवरी तक संचालित होगी।

(जयपुर)राजस्थान में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

पटना)बिहार में मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से, लड़के से अधिक लड़कियां हैं परीक्षार्थी


जयपुर ,14 फरवरी (आरएनएस)। राजस्थान में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे करीबी के घर पर ईडी की कार्रवाई की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक खान कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर आज ईडी ने कार्रवाई की है। मेघराज सिंह अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम जयपुर, उदयपुर समेत सिंह से जुड़े और दूसरे ठिकानों पर पहुंची है।
2020 में जब गहलोत सरकार पर सियासी संकट मंडराया था तब इसी कारोबारी के होटल में हुई विधायकों की बाड़ेबंदी हुई थी। जैसलमेर के इसी कारोबारी के सूर्यगढ़ फोर्ट होटल में विधायकों ठहरे थे जिस पर खूब हो-हल्ला मचा था। कहा जा रहा है कि मेघराज सिंह बजरी खनन घोटालों को लेकर ईडी के रडार पर थे और मुमकिन है उसी सिलसिले में ईडी ने आज मेघराज सिंह के ठिकानों पर दबिश दी है।

Loading

पटना)बिहार में मैट्रिक परीक्षा गुरुवार से, लड़के से अधिक लड़कियां हैं परीक्षार्थी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports