Views: 239
0 0
गढ़वा:कमलापुरी वैश्य समाज इकाई उत्तरी के अध्यक्ष बने संतोष कमलापुरी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गढ़वा:कमलापुरी वैश्य समाज इकाई उत्तरी के अध्यक्ष बने संतोष कमलापुरी

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:– अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज महासभा के अन्तर्गत झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि कमलापुरी झारखंड प्रदेश के सभी सह संयोजक,जिला कमिटी गढ़वा तथा जिला ईकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शुक्रवार को बंधन मैरिज हॉल में कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा ईकाई (उतरी) का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु…

गढ़वा:कमलापुरी वैश्य समाज इकाई उत्तरी के अध्यक्ष बने संतोष कमलापुरी
Read Time:4 Minute, 0 Second
गढ़वा:कमलापुरी वैश्य समाज इकाई उत्तरी के अध्यक्ष बने संतोष कमलापुरी

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा: अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज महासभा के अन्तर्गत झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि कमलापुरी झारखंड प्रदेश के सभी सह संयोजक,जिला कमिटी गढ़वा तथा जिला ईकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शुक्रवार को बंधन मैरिज हॉल में कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा ईकाई (उतरी) का चुनाव सम्पन्न हुआ।

जिसमें अध्यक्ष पद हेतु संतोष कमलापुरी,सचिव पद हेतु अमित कमलापुरी कोषाध्यक्ष पद हेतु भोलाशंकर को चुना गया। वहीं सह सचिव रौशन कमलापुरी, रंजीत कमलापुरी, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, शैलेन्द्र प्रसाद, अशोक कमलापुरी, विनोद कमलापुरी, अनिल कमलापुरी, अभिषेक कुमार सह कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश कमलापुरी मंत्री पद में धनंजय प्रसाद, राकेश प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद एवं सूचना एवं प्रसार मंत्री शिव कुमार,
संतोष कमलापुरी, रजनीश प्रसाद, मधुसुदन प्रसाद, संरक्षक शिव शम्भू साव, सरयु साव, गोपाल कमलापुरी, अवध बिहारी प्रसाद, संजय कमलापुरी, अयोध्या प्रसाद, प्रदीप कमलापुरी, अनिल प्रसाद कमलापुरी, जय प्रकाश कमलापुरी, अशोक प्रसाद को चुना गया।

बताते चलें गढ़वा ईकाई का नेतृत्व कर रहे मनीष कमलापुरी को जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था अतः गढ़वा ईकाई उतरी का अध्यक्ष अन्य सभी पदों के लिए चुनाव कराकर रिक्त पदों को पुरा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां कमला को पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्ज्वलित के उपरांत चुनाव सम्पन्न हुआ तत्पश्चात फूलों की होली खेलकर एक दुसरे को बधाइयां दी।
कार्यक्रम में बुजुर्ग अभिभावकों को माल्यार्पण बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भी एक दूसरे को माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि कमलापुरी सह संयोजक, शिव प्रसाद, काशी प्रसाद, जितेन्द्र कमलापुरी, युवा संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष धीरज कमलापुरी, महामंत्री रुपेश कुमार ,युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ह्रदयानंद कमलापुरी,और रमेश कमलापुरी, जिला अध्यक्ष मनीष कमलापुरी, सचिव श्रवण कमलापुरी, कोषाध्यक्ष कमलेश कमलापुरी,मिडिया प्रभारी ज्वाला कमलापुरी,नगर ईकाई अध्यक्ष बिरेंद्र कमलापुरी,, मझिआंव ईकाई अध्यक्ष, अनिल कमलापुरी,खरसोता अध्यक्ष रामाशंकर ,डंडा अध्यक्ष सुनील कुमार,मोरबे अध्यक्ष रामकुमार सहित काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

वही मंच संचालन,जिला महामंत्री श्रवण कमलापुरी तथा धन्यवाद ज्ञापन मदन कमलापुरी के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।

Loading

गढ़वा:कमलापुरी वैश्य समाज इकाई उत्तरी के अध्यक्ष बने संतोष कमलापुरी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports