जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद का टेल्को स्थित हुडको में वार्षिक वनभोज सह होली मिलन समारोह परिषद के अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । काव्य पाठ के दौरान रचनाकारों ने स्वरचित होली तथा वासंती रचनाओं की प्रस्तुत से कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की ।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन सचिव हरिहर राय चौहान ने किया । काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले कवियों में प्रमुख रहे अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, डाॅo प्रसेनजित तिवारी, डाॅo अजय कुमार ओझा, डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, डाॅo उदय प्रताप हयात, आरती श्रीवास्तव, शकुन्तला शर्मा, राजेन्द्र साह ‘राज’ , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ , अजय प्रजापति, शिव नन्दन सिंह, सूरज सिंह राजपूत एवं हरिहर राय चौहान । जबकि राकेश कुमार सहित अनेक लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही । प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने सफल आयोजन के लिए सबों के प्रति आभार जताया।