27 फरवरी की मतगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, बैलेट पेपर से होगी मतों की गिनती, 300 से अधिक मतगणना कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

27 फरवरी की मतगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, बैलेट पेपर से होगी मतों की गिनती, 300 से अधिक मतगणना कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
27 फरवरी की मतगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, बैलेट पेपर से होगी मतों की गिनती, 300 से अधिक मतगणना कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

पलामू/झारखंड:- नगर निकाय निर्वाचन 2026 के तहत आगामी 27 फरवरी 2026 को गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में मतगणना कार्य संपन्न कराया जाएगा।इसको लेकर मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों को गुरुवार को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों समेत 300 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज परिसर के ब्लॉक ए के 10 अलग-अलग कमरों में किया गया, जहां 26 मास्टर ट्रेनरों ने कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से मतगणना की प्रक्रिया समझाई।इस दौरान बैलेट पेपर के माध्यम से मतों की गिनती,मतों की वैधता–अवैधता की जांच,राउंडवार गणना,प्रपत्रों की पूर्ति तथा रिपोर्टिंग से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मतगणना कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारी भरा होता है।इसमें छोटी सी त्रुटि भी विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकती है,इसलिए सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षण के दौरान बताए गए नियमों और प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करें तथा शून्य त्रुटि के साथ कार्य संपादित करें।

प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कक्ष की व्यवस्था, टेबलवार जिम्मेदारियां,बैलेट बंडल की सील जांच,राउंड की घोषणा, अभ्यर्थियों के एजेंटों की उपस्थिति तथा अंतिम परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मी समय से उपस्थित होकर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करें,ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण,पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन

उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन

बंद घर से नगदी समेत लाखों की चोरी,छानबीन में जुटी पुलिस।

बंद घर से नगदी समेत लाखों की चोरी,छानबीन में जुटी पुलिस।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post