पाकुड़ के अफराहीम ने रचा इतिहास, जेआरएफ में राजनीति विज्ञान से ऑल इंडिया रैंक-1

पाकुड़ के अफराहीम ने रचा इतिहास, जेआरएफ में राजनीति विज्ञान से ऑल इंडिया रैंक-1

Views: 19
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
पाकुड़ के अफराहीम ने रचा इतिहास, जेआरएफ में राजनीति विज्ञान से ऑल इंडिया रैंक-1

पाकुड़।झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। जिले के मोहम्मद अफराहीम उर्फ चांद ने देश की प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राजनीति विज्ञान विषय में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।

अफराहीम ने इस परीक्षा में 100 परसेंटाइल के साथ कुल 274 अंक अर्जित किए, जो उन्हें देश के सर्वाधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों में शामिल करता है। पॉलिटिकल साइंस विषय में इस वर्ष 88 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें अफराहीम ने पहला स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

इस बड़ी उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता मो. आसीम इमाम, माता आशमा परवीन, बहनें और अन्य परिजन अफराहीम की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अफराहीम ने कहा कि यह परिणाम उनके जीवन का एक अहम मोड़ है। उनका अगला लक्ष्य सिविल सर्विसेज (UPSC) परीक्षा में सफलता हासिल करना है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता की दुआओं और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार मेंअनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

लातेहार मेंअनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक के प्रयास से बुजुर्ग पिता-पुत्र का वर्षों पुराना विवाद समाप्त

प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक के प्रयास से बुजुर्ग पिता-पुत्र का वर्षों पुराना विवाद समाप्त

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post