गोमिया: ग्राम पंचायत ससबेड़ा पूर्वी अंतर्गत टोला जोबेडा गांव में करीब 15–20 वर्षों से जर्जर पोल और तारों से बनी बिजली व्यवस्था आखिरकार दुरुस्त कर दी गई। लंबे समय से जर्जर हालत में खड़े बिजली पोल और तार किसी बड़ी घटना या अनहोनी को न्योता दे रहे थे, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता था।
बिजली विभाग द्वारा गांव में लगभग 35 नए पोल और केबल लगाकर बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुधारा गया। कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सकेगी।
इस मौके पर राजन यादव, अशोक यादव, सूरज यादव, मोहन गोप और मुकेश यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गांव में सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।