बरहरवा। राजमहल प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों एवं इससे जुड़े स्वयं सहायता समूहों के संचालकों के लिए 4जी पॉश मशीन की जानकारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ प्रभारी बीडीओ मो. युसूफ ने एक पीडीएस दुकानदार एवं एक स्वयं सहायता समूह की संचालिका को 4जी पॉश मशीन प्रदान कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मशीन के उपयोग, संचालन प्रक्रिया एवं इससे होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4जी पॉश मशीन के माध्यम से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में किशोर जैन, मो. जाकिर शेख, वासुदेव राय, अरूण प्रमाणिक, मनिका कुमारी, विष्णुपद विश्वास, शेख फरीद, लक्ष्मण चिरानियां सहित कई जनवितरण प्रणाली दुकानदार एवं स्वयं सहायता समूहों के संचालक उपस्थित रहे।