गोमिया: ग्राम पंचायत तिलैया के स्कूल प्रांगण में शनिवार को रुंगटा कंपनी के खिलाफ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी गांव के कुछ बिचौलियों से मिलीभगत कर तिलैया क्षेत्र में गलत तरीके से एनओसी लेकर कार्य शुरू करने की कोशिश कर रही है, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया।
बैठक में कंपनी की गतिविधियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र में पर्यावरण, जमीन और जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बैठक में समाजसेवी पंकज चौधरी (पीके चौधरी), पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और बिना सहमति कार्य जारी रहा, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बैठक में जयलाल महतो, राजेश महतो, अशोक महतो, पुनीत महतो, कुलदीप महतो, अरुण रजवार, राजेंद्र महतो, रामदेव महतो, सुरेंद्र महतो, कैलाश महतो, रतिराम मांझी, महालाल किस्कू, रति किस्कू, शैलेश कुमार, राजन महतो, आशीष महतो, भीम महतो, महावीर महतो, जीवाधन महतो, प्रकाश महतो, विनोद महतो, प्रदीप महतो, बासुदेव कुमार महतो, मनीष कुमार, अभिषेक रजवार, पांडे रजवार, पंचानंद कुमार महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर ग्रामीणों की मांगों को औपचारिक रूप से रखा जाएगा।