धान अधिप्राप्ति में पूरी पारदर्शिता,किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल मिल रहा मूल्य:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धान अधिप्राप्ति में पूरी पारदर्शिता,किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल मिल रहा मूल्य:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Views: 72
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
धान अधिप्राप्ति में पूरी पारदर्शिता,किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल मिल रहा मूल्य:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची।झारखंड सरकार द्वारा राज्यभर में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के 700 से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी किसान अपने-अपने प्रखंड स्थित नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर जाकर धान की बिक्री कर सकते हैं। सरकार द्वारा प्रति क्विंटल ₹2450 की दर से धान की खरीद की जा रही है और भुगतान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के मुआवज़े या भुगतान दिलाने के नाम पर किसी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से पैसे की मांग करता है या किसानों को गुमराह करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अंचल कार्यालय या जिला प्रशासन को दें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही झारखंड की असली ताकत है और राज्य सरकार किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर किसान को उसकी उपज का सही मूल्य और समय पर भुगतान मिले।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post