48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश

48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश
Views: 221
0 0
Read Time:7 Minute, 35 Second
48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश
पदाधिकारी आमजनों की समस्याओं को सुने, अगर कहीं कोई निष्पादन में परेशानी हो तो उन्हें सही जानकारी देते हुए, बतायें कि निष्पादन में इतना समय लगेगा
  • आमजन दिक्कतों से समझौता नहीं करें – आपकी समस्याओं को सुनने और उसके निष्पादन के लिए पूरा प्रशासन आपके साथ हैं, इसी क्रम में राजस्व संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए प्रत्येक पंचायत – हल्का में विशेष राजस्व शिविर एवं सप्ताह में दो बार प्रखंड सह अंचल स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है
  • आदिवासी बहुल ललपनिया पंचायत सचिवालय में विशेष राजस्व शिविर सह जनता दरबार का किया गया आयोजन, उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी समेत अन्य जिला – अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी हुए शामिल

आम लोगों से किया संवाद, आन स्पाट निष्पादित दाखिल – खारिज के लाभुकों के बीच रसिद का वितरण, सर्वजन पेंशन स्वीकृत – नन्ही बच्ची का किया गया अन्नप्राशन्न, आदिवासी समाज का विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकत

उपायुक्त अजय नाथ झा ने निर्देश दिया कि दिव्यांग श्री खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र 48 घंटों के भीतर तैयार किया जाए तथा उसके बाद 12 घंटों के अंदर दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। जरूरत हो तो उन्हें ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने अंचलाधिकारी गोमिया को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करने को कहा। स्पष्ट रूप से कहा कि संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य होगी। वह गुरुवार को ललपनिया पंचायत सचिवालय सभागार में आयोजित विशेष राजस्व शिविर सह जनता दरबार में आम जनों को संबोधित कर रहे थे। जानकारी हो कि, जनता दरबार में उपस्थित दिव्यांग श्री खतरू सोरेन ने उपायुक्त के समक्ष दिव्यांग पेंशन नहीं प्राप्त होने की बात रखी थी।

पदाधिकारी आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें

48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश

उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुनें। यदि किसी मामले के निष्पादन में तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन हो, तो लाभुकों को सही जानकारी दी जाए और यह बताया जाए कि कार्य निष्पादन में कितना समय लगेगा।

जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध

उपायुक्त ने कहा कि आम जन अपनी दिक्कतों से समझौता नहीं करें। जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसी क्रम में राजस्व संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 06 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी अंचलों में हल्का स्तर पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, सप्ताह में दो बार प्रखंड सह अंचल स्तर पर संबंधित बीडीओ-सीओ द्वारा जनता दरबार का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके अधिकार समय पर प्राप्त हों।

आन स्पॉट दाखिल–खारिज, पेंशन स्वीकृति और लाभ वितरण

शिविर में दाखिल–खारिज से संबंधित कई मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ के द्वारा लाभुक सचिन कुमार एवं सुशीला देवी के बीच रसीद का वितरण किया गया। साथ ही, सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत पात्र लाभुकहोकिम मांझी व ताला देवी के आवेदनों को स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने नन्हीं बच्ची मान्या कुमारी का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया, जो एक सांकेतिक पहल थी कि प्रशासन समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ा हुआ है।

आदिवासी समाज का विकास – जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, आगे की योजना आदि के संबंध में क्रमवार जानकारी दी। कहा कि जिला प्रशासन *जनता से सीधे संवाद करने, समयबद्ध – पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कार्यरत है।

शिविर में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और अपनी समस्याओं को रखा। अधिकारियों द्वारा क्रमवार कई मामलों का स्थल पर ही निष्पादन किया गया। यहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर का संचालन गोमिया सीओ मो. अफताब एवं बीडीओ महादेव महतो द्वारा किया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया नमोती देवी, पूर्व मुखियाबब्ली सोरेन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment