कोटालपोखर। मॉडल कॉलेज (मुरली )में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। “मानवाधिकार दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिदिन अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने का संदेश है। हमें किसी की गरिमा को ठेस पहुँचे बिना अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।डॉ. रमजान अली ने विश्व मानवाधिकार दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “मानवाधिकार सिर्फ अपने अधिकारों की बात नहीं है, बल्कि दूसरे के अधिकारों का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है।साथ ही सभी ने मानव अधिकार संरक्षण को लेकर शपथ लिया।मौके पर डॉ. अमित कुमार, डॉ विवेक महतो,अजय सोनी, मोहन सिंह, प्रकाश महतो, कार्मु, बबलू, उषा, स्नेहा, असगर, स्मृति सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे।