बाइपास सड़क से बरहड़वा नगरवासियों को जाम से मिलेगी राहत

बाइपास सड़क से बरहड़वा नगरवासियों को जाम से मिलेगी राहत
Views: 75
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second
बाइपास सड़क से बरहड़वा नगरवासियों को जाम से मिलेगी राहत

निर्माण कार्य तेज,मुआवजा को लेकर रैयतों में इंतजार

पतना। प्रखंड क्षेत्र के बोरना पहाड़ स्थित केशरो के पास से पहाड़ किनारे होकर खैरबनी तक बाइपास सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बरहड़वा नगर में वर्षों से बनी जाम की समस्या को देखते हुए इस बाइपास सड़क की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इधर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास ने भी वर्ष 2018 में इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी मंत्री, सचिव सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था।

सड़क निर्माण पूरा होने पर नगरवासियों को न केवल जाम से राहत मिलेगी, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही और धूल-कणों से होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। बाइपास निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है और लोग जल्द इसके पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मुआवजा मिलने में देरी, मंगलाडीह क्षेत्र में निर्माण धीमा

बाइपास सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने पर कई रैयत असंतोष व्यक्त कर रहे हैं। बताया गया कि मुआवजा भुगतान में देरी के कारण मंगलाडीह क्षेत्र में निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रैयतों की मांग है कि पहले मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण आगे बढ़ाया जाए।

इस संबंध में सीआई साहेबराम मुर्मू ने बताया कि केशरो, सीतापहाड़, मंगलाडीह, मक्का पहाड़, सनसरी, महकुप होते हुए खैरबनी तक बनने वाली बाइपास सड़क के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को
जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छह मौजा का मुआवजा भुगतान करने का नोटिस आ चुका है, जबकि शेष मौजा का नोटिस भी जल्द जारी होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment